The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विधायक का बेटा बनकर किसानों से किया 4 लाख का फर्जवाड़ा,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

“मनीष कुमार जर्नलिस्ट”

कांकेर। कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में कांग्रेस विधायक के बेटा बनकर फर्जवाड़ा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जो शख्स अपने आप को कांग्रेस विधायक का मुंह बोला बेटा बताया करता था। वो लोगों के बीच अपनी धौंस जमाया करता था। इसी आधार पर उसने एक धान खरीदी केंद्र में काम करते-करते किसानों के खाते से 4 लाख 15 हजार पार कर दिए। अब पीड़ित किसानों ने इस मामले की शिकायत थाने में की है। पिंडकसा के किसान चैनूराम कोरचा और दलसूराम करंगा ने इस मामले में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के वक्त उन्होंने कुरेनार धान खरीदी केंद्र में धान बेचा था। धान बेचने के बाद जो पैसे आता था। वही निकालने हम बैंक गए थे। तभी हमें इस बात की जानकारी मिली थी कि हमारे खाते से पैसे पार हो गए हैं। शिकायत के बाद बांदे थाना प्रभारी उमेश पाटिल ने बताया कि धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर खाते से रकम निकालने की दो किसानों ने शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor