The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तेंदुए की खाल बेचने की फिराक में घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

कोंडागांव। जिले के बयानार थाना क्षेत्र में तेंदुए की खाल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से तेंदुआ खाल और तीर धनुष बरामद किया गया है। जब्त तेंदुआ की खाल की बाजार कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है। थाना बयानार क्षेत्र में वन्य जीव के शिकार और तस्करी की सूचना पर कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के आदेश से और एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन मे मुखबिर तैनात कर पतासाजी की जा रही थी। तभी गुरुवार को डीएसपी सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण में सूचना मिली कि एक व्यक्ति आदनार पुलिया के पास तेंदुआ खाल बेचने के लिए ग्राहक तलाशते घूम रहा है। तत्काल बयानार पुलिस स्टाफ ने आदनार पुलिया पहुंचकर छापेमारी कार्रवाई की। संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देख झोला लेकर जंगल की ओर भागने लगा,जिसे दौड़ाकर पुलिस में पकड़ा। मौके पर पकड़े गए व्यक्ति से नाम,पता पूछने पर अपना नाम बिल्लू कोर्राम पिता सोनू कोर्राम बताया, झोले की तलाशी लेने पर वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल मिली।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor