The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खैरागढ़ उपचुनाव: भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में कोमल जंघेल ने भरा नामांकन

Spread the love

खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने नामांकन भरा। प्रदेशभर के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में सबसे पहले राजनांदगांव के सिंधु भवन में सभा हुई। सभा में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने के लिए ओजस्वी व्यक्तव्य दिए। अपने भाषण में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि हाल ही में देश के चार राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। देश की जनता भाजपा के साथ है, इसी तरह खैरागढ़ उपचुनाव में भी जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *