The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सरगुजा और धमतरी वन रेंज में लगी भीषण आग

Spread the love

सरगुजा। सरगुजा और धमतरी वन रेंज में भीषण आग लगने के बाद वन अधिकारियों को आग बुझाने के लिए काफी मश्‍क्‍कत का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। संभागीय वन अधिकारी पंकज ने कहा, “हमें जंगल की आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्‍होंने बताया कि वन कर्मचारी संघ कई मांगों को लेकर हड़ताल पर है। संभागीय वन अधिकारी पंकज ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम आग बुझाने के लिए पुलिस कर्मियों और होमगार्ड की मदद लेंगे।” बीरगुडी रेंज के गट्टा सिल्ली करहैया मार्ग के वन क्षेत्रों में मंगलवार को आग लग गई जबकि बुधवार को केरेगांव रेंज के जंगल में भीषण आग लग गई। ये जंगल कई दिनों से जल रहे हैं, जिससे काफी धुंआ निकल रहा है और नुकसान हो रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *