The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पत्नी गई मायके पिता ने 2 साल के बेटे को जहर देकर किया खुदकुशी का प्रयास

Spread the love


सूरजपुर । सूरजपुर में गुरुवार को एक युवक ने जहर देकर अपने 2 साल के बेटे की जान ले ली। वहीं खुद भी कीटनाशक पीकर खुदकुशी का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद होने पर पत्नी के मायके चली गई व फिर वहां से वापस नही आई जिससे वह काफी परेशान था। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, धरमपुर निवासी देवलाल ने करीब 3 साल पहले ग्राम राई की सविता देवांगन से प्रेम विवाह किया था। कुछ समय तक सब ठीक चला, लेकिन बाद में सविता के चरित्र पर देवलाल ने संदेह करना शुरू कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा। उसके बाद से उसकी पत्नी अपने मायके में रहने लगी। पत्नी को लेने देवलाल कई बार ससुराल भी गया, लेकिन सविता आने को तैयार नहीं हुई नशे की हालत में वह घर पहुंचा और बच्चे को जहर देकर खुद भी पी लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन दोनों को लेकर भटगांव अस्पताल पहुंचे। वहां अंश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि देवलाल की हालत गंभीर है।

”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor