The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalOther News

अनियंत्रित होकर बस गहरी खाई में गिरी,7 की मौत 45 घायल

Spread the love


आंध्र प्रदेश । चित्तूर के बकरापेटा में बीती रात एक बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है और 45 लोग घायल हुए हैं। ड्राइवर की लापरवाही के चलते तेज रफ्तार बस चट्टान से नीचे खाई में जा गिरी। यह हादसा तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा के पास हुआ। हादसे में 7 लोगों की मौत हो जाने तथा करीब 45 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में कई बच्चे एवं महिलाएं भी हैं। बताया जा रहा है कि शादी से पहले सगाई की रस्म के लिए 50 से अधिक लोग बस में सवार होकर तिरुपति जा रहे थे लेकिन कथित तौर पर बस ड्राइवर ने एक मोड़ से गुजरते समय बस को कंट्रोल नही कर पाने से बस गहरी खाई में गिर गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। दुर्घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर मौजूद लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में मदद की। रात होने की वजह से लोगों को इसमें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *