The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बुजुर्ग की हिम्मत के आगे घुटने टेके चोर, 3 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक की तलाश

Spread the love

जशपुरग्राम कुडिंग महुआ टोली के जोगीपारा निवासी सुरेशदास बैरागी 60 वर्ष की हिम्मत ने डकैती को नाकाम कर दिया। 27 सितंबर देर रात देशी कट्‌टा और फरसा लेकर घर में घुसे 5 डकैतों से बुजुर्ग अकेले ही भिड़ गए।
हमले में डकैतों का एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी डकैत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी एंबुलेंस कर्मचारी के रूप में पहुंची और 24 घंटे में 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक की तलाश की जा रही है। मामला लोदाम चौकी क्षेत्र का है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *