The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शराब दुकान में लाखों की चोरी,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर। आरंग स्थित देशी और अंग्रेजी शराब दुकान में चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अंग्रेजी शराब दुकान में अज्ञात चोरों ने शराब दुकान के दरवाजे की कुंडी तोड़कर गल्ले में रखे 2 लाख 95 हजार रुपये की चोरी कर फरार हो गए। वहीं देशी शराब दुकान की बिक्री राशि जमा होने के कारण चोरों के वहां कुछ नही मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक 05 अप्रैल की रात करिब 1 बजे से 3 बजे के बीच चोरों ने शराब दुकान में सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने शराब दुकान के कुंडी को तोड़कर 2 लाख 95 हजार की नगदी पर हाथ सफाया किया है। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने सीसीटीवी का डीबीआर उखाड़ कर अपने साथ ले गए हैं। घटना में शराब दुकान के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। शराब दुकान के दोनों चौकीदार शराब दुकान के छत पर सो रहे थे। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *