The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

माओवादियों द्वारा लगाये गये आईईडी को जवानों ने किया निष्क्रिय

Spread the love

बीजापुर/रायपुर। बीजापुर जिले में संचालित माओवादियों के विरूद्ध अभियान के तहत थाना बासागुड़ा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस 168/जी की संयुक्त पार्टी एरिया डाॅमिनेशन एवं रोड ओपनिंग डयूटी पर बासागुड़ा से सारकेगुड़ा, राजपेंटा, कोत्तागुड़ा की ओर निकली थी। एरिया डाॅमिनेशन से वापसी के समय 5ः30 बजे कोत्तागुड़ा बस्ती से 400 मीटर की दूरी पर नाले के पास दो पेड़ों के मध्य में माओवादियों द्वारा आईईडी प्लांट किया गया था। लगाया गया आईईडी प्रेशर मेकेनिजनम का था । सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुये माओवादियों द्वारा नाले के किनारे पेड़ो के छाव में दोनो पेड़ के मध्य में आईईडी लगाया गया था । किन्तु सुरक्षा बलों द्वारा डयूटी के दौरान नाले के किनारे तार दिखाई देने से तर्रेम केरिपु 168/डी बीडीएस टीम को सूचित किया गया, बीडीएस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर माओवादियों द्वारा लगाये गये आईईडी को निष्क्रिय किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor