The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalMISC

नेताओं के खिलाफ पेंडिंग केसों पर की अर्जेंट सुनवाई की मांग

Spread the love

THEPOPATLAL सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर 15 अप्रैल के बाद सुनवाई का फैसला किया है जिसमें कहा गया है कि नेताओं के खिलाफ पेंंडिंग क्रिमिनल केसों में ट्रायल जल्दी होना चाहिए और उनके खिलाफ दर्ज केसों में छानबीन भी स्पीडी होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट और कोर्ट सलाहकार विजय हंसारिया ने मामला उठाया और कहा कि मामले में जल्द सुनवाई की जरूरत है। हंसारिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने नेताओं के खिलाफ पेंडिंग केसों की स्पीडी ट्रायल का कई आदेश दिया है लेकिन फिर भी अभी 2 हजार केस पिछले पांच साल से पेंडिंग है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान हंसारिया ने कोर्ट को बताया कि एक अर्जेंट अंतरिम आदेश की जरूरत है। नेताओं के खिलाफ पेंडिंग केसों और पेंडिंग ट्रायल के बारे में 16 वीं डिटेल रिपोर्ट पेश की गई है। ये केस निचली अदालत में पेंडिंग है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यह पीआईएल है और हमने कई आदेश पारित किए हैं यह चल रहा है आप कुछ इंतजार कीजिये। सिर्फ समस्या यह है कि जज कौन से उपलब्ध हैं। अगर हम इस मामले के लिए स्पेशल बेंच का गठन कर देंगे तो फिर दो बेंच प्रभावित हो जाएगा। क्या हम दो बेंच को प्रभावित कर दें। सुप्रीम कोर्ट में जब अर्जेंट सुनवाई की मांग की गई तो कोर्ट ने कहा कि हम 15 अप्रैल के बाद सुनवाई करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor