The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोरबा जिले के सभी स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन,कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Spread the love

“बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए कोरबा जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के संचालन समय में संशोधन किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर रानू साहू ने जरूरी आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशानुसार एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक लगेंगी। इसी प्रकार दो पालियों में संचालित शालाओं में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी कक्षाएं सुबह 11.30 बजे शाम 4.30 बजे तक संचालित होंगी। उपरोक्त समय संशोधन 11 अप्रेल 2022 से 15 मई 2022 तक लागू रहेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *