The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

चुनावी वादे : केजरीवाल ने पंजाब में 6 स्वास्थ्य योजनाओं की घोषणा

Spread the love

पंजाब । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य के लिए 6 गारंटी योजनाओं की घोषणा की है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों में इलाज और ऑपरेशन मुफ्त होगा। ​​​​​दवाइयां और टेस्ट भी मुफ्त ही मिलेंगे। ​केजरीवाल ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में एयर कंडीशन की व्यवस्था की जाएगी। बड़े स्तर पर नए सरकारी अस्पताल भी खोले जाएंगे। पंजाब के हर व्यक्ति को एक हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा। उसमें उसकी सारी जानकारी होगी। जिसके पास यह कार्ड होगा उसे अच्छा से अच्छा इलाज मुहैया कराएंगे। इसके साथ ही दिल्ली जैसा मोहल्ला क्लिनिक हर पिंड में बनाया जाएगा, जिसे पिंड क्लिनिक नाम दिया जाएगा। 16 हजार पिंड और वार्ड क्लिनिक पंजाब में खोले जाएंगे। इसमें सर्दी, खांसी जैसी सामान्य बीमारियों का इलाज होगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor