Monday, November 16, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

दो एक्सप्रेस ट्रेनें आपस में भिड़ी, तीन डिब्बे पटरी से उतरे

Spread the love


मुंबई। मुंबई में माटुंगा स्टेशन पर 15 अप्रैल की रात दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11005) के तीन कोच तब पटरी से उतर गए जब सीएसएमटी-गडग एक्सप्रेस के इंजन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। घटना रात करीब पौने 10 बजे हुई और इसमें किसी के घायल होने की अभी कोई सूचना नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात करीब पौने 10 बजे हुई और इसमें किसी के घायल होने की अभी कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि दादर-पुडुचेरी चालुक्य एक्सप्रेस दादर टर्मिनस के प्लेटफॉर्म 7 से डाउन फास्ट लाइन पर प्रवेश कर रही थी, तभी रात करीब साढ़े नौ बजे रवाना हुई सीएसएमटी-गडग एक्सप्रेस ने उसे एक क्रॉसिंग पर पीछे से टक्कर मार दी।घटना का एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है और उसमें दिख रहा है कि पटरी से उतरने से पहले दो एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे आपस में भिड़ गए। ऐसा होने पर कुछ यात्रियों को एक दूसरे को सचेत करते हुए भी सुना जा सकता है। राजकीय रेलवे पुलिस के आयुक्त, कैसर खालिद ने एक ट्वीट में कहा कि दो डाउन ट्रेन के बीच ‘‘मामूली टक्कर’’ हुई थी और पुडुचेरी एक्सप्रेस को खाली कराया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor