The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalOther News

तीन जिलों में लोगों को रोजाना 135 लीटर मिलेगा गंगाजल,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Spread the love

बिहार।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गया, बोधगया, नवादा और राजगीर में जल संकट को दूर करने के लिये हमलोग गंगा जल पहुंचा रहे हैं। इसी साल इस काम को पूरा करना है। इससे पीने के साथ-साथ कपड़ा धोने और नहाने तक हर काम में लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे लोगों की भूजल पर निर्भरता और जल संकट की समस्या दूर होगी। इसके लिए 4175 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साल भर लोगों के घरों में इसकी आपूर्ति होगी। प्रति व्यक्ति रोज 135 लीटर गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। सीएम बोधगया में महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र के लोकार्पण के बाद ऑडिटोरियम में बैठे लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *