The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

लेडी डॉन के नाम से मशहूर मुस्कान रात्रे की जमकर पिटाई मामले में 2 गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर।शहर की लेडी डॉन के नाम से मशहूर मुस्कान रात्रे की जमकर पिटाई करते हुए एक वीडियों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में मौदहापारा पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक मौदहापारा में रक्सैल गैंग के गुर्गे व मुस्कान रात्रे के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। दोनों ही गुटों के लोग नशीली टेबलेट, मारपीट जैसे दर्जनों मामलों में आरोपी हैं। युवती मुस्कान रात्रे पर भी ऐसे ही केस दर्ज हैं। हाल ही में वो धारदार चाकू लेकर रक्सैल गैंग के लड़कों से बहस करने लगी।इसी दौरान उसकी डंडो से लड़कों ने पिटाई कर दी।जिसका किसी ने वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट के आरोपी अमन खान और उसके एक नाबालिग साथी को पकड़ा लिया है। पुलिस ने दोनों पर विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मुस्कान रात्रे के खिलाफ मौदहापारा थाने में करीब एक दर्जन मामले दर्ज है। वह पहले भी गांजा व नशीले टेबलेट बेचने मामले में पुलिस उसे पकड़ चुकी है।
संजय चौबे

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor