The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhOther News

लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीण पर जंगली सुअर ने किया हमला,अस्पताल में चल रहा है उपचार

Spread the love

दंतेवाड़ा। लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीण को जंगली सुअर ने घायल कर दिया। जिसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले के सरहद इलाके कंडोली पटेल पारा निवासी 45 वर्षीय ग्रामीण पंडरु वेको पास में ही एपुमेटा जंगल में लकड़ी लेने गया था, तभी जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया।जिससे उसके शरीर के ​विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना डायल 108 संजीवनी एक्सप्रेस को दी गई। जिसके बाद उसे गीदम अस्पताल पहुंचाया गया,जहां से डाक्टरो ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
संजय चौबे

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *