The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जुआ खेलते 4 गिरफ्तार,नगदी रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त

Spread the love


रायपुर । राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में जुआ खेलते पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम टिकरापारा शुक्ला टिंबर देवपुरी के पास कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घेराबंदी कर 4 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा,आरोपियों के कब्जे से नगदी 7 हजार रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त कर उनके खिलाफ जुआ एक्ट का धारा 13 के तहत कार्रवाई कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है।
पकड़े गए जुआरी का नाम तेज सिंह टोडर पिता ओमप्रकाश टोडर उम्र 25 वर्ष सतनाम चौंक देवपुरी ,रतिराम साहू पिता दुखुराम साहू उम्र 47 वर्ष गांधी चौंक देवपुरी, रूपेश कुमार उपाध्याय पिता हरिशंकर उपाध्याय उम्र 33 वर्ष बैंक आफ बडौदा देवपुरी,अरविंद यादव पिता महेंद्र कुमार यादव उम्र 34 वर्ष गांधी चौंक देवपुरी

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor