The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अपराधी ने पुलिस को देख काटी कलाई का नस,छेड़खानी के मामले में पुलिस पहुंची थी गिरफ्तार करने

Spread the love


बिलासपुर। छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी जब पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तब उसने पुलिस को देख अपने हाथ की कलाई का नस काट लिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मिनीमाता नगर निवासी टिंचू अंचल ने अप्रैल माह में अपने ही मोहल्ले की एक युवती से छेड़खानी की थी। पीडि़ता ने उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। टीआई परिवेश तिवारी के अनुसार पुलिस को देखकर वह हमेशा खुद को धारदार चीज से नुकसान पहुंचाने का प्रयास करता था। गुरुवार को पुलिस उसे पकड़ने गई तो वह टीम को देखकर खुद की कलाई पर ब्लेड चलाकर काटने का प्रयास किया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने उसे रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor