The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

हत्या करने के नियत ये युवक को मारा चाकू,गंभीर हालत अस्पताल में भर्ती

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र अंतर्गत बोरियाखुर्द में रविवार दोपहर एक युवक की हत्या करने के नियत से उस पर चाकू से जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा मंदिर तालाब के पास बोरियाखुर्द टिकरापारा निवासी सूरज प्रसाद यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 05 जून को दोपहर 12.10 बजे नवरंग चौक सामूदायिक भवन के पास बोरियाखुर्द में अनिल धीवर के साथ प्रार्थी व अन्य युवक बैठे थे।उसी समय सचिन साहू आया और अनिल धीवर से मोबाइल मांगने लगा,अचानक सचिन उत्तेजित होकर मारपीट करने लगा और जान से मार कर खत्म कर दुगां कहते हुए अपने जेब से चाकू निकालकर अनिल धीवर के पेट, सीने के दाहिने तरफ कमर में लगातार वार किया। जिससे अनिल धीवर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन में गिर गया यह देखकर सचिन साहू वहां से भाग गया। निल धीवर के बदन से काफी खून बह रहा था उसका भाई अवध धीवर एवं पप्पू ठाकुर मोटर सायकल में लेकर रवाना हुए, रास्ते में पप्पू धीवर एवं उनका चाचा पुरन धीवर ने एम्बुलेंस मे बैठाकर मेकाहारा ले गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने सचिन साहू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *