Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalMISC

कोरोना के मामले बढ़े,24 घंटे में 5,233 नए मामले आए सामने,सात की मौत

Spread the love

नई दिल्ली।पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के 5,233 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले के मुकाबले नए केसों में 41 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इस दौरान कोरोना की वजह से 7 लोगों की मौत दर्ज की गई। 3,345 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद देश में कोरोना के कुल मामले 4,31,90,282 हो गए हैं। जिनमें से एक्टिव केस 28,857 हैं।4 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते अभी तक कुल 5,24,715 लोग जान गंवा चुके हैं। एक बार फिर महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ रहे है। पिछले 24 घंटे के अंदर मुंबई में कोविड-19 के मरीज 80 फीसदी से अधिक बढ़ गए हैं।मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 1242 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 90 फीसदी मामले मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के हैं। बीते सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 676 नए मामले सामने आए थे। हालांकि राहत की बात यह थी कि एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई थी। मंगलवार को नए संक्रमित मिलने के बाद महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 10 लाख 71 हजार 776 हो गई है। वहीं अब तक 19 हजार 569 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor