The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

खेलते समय बोरवेल में गिरा बच्चा,50 फीट की गहराई में फंसा,बच्चे को बोरवेल के गड्ढे से ​निकालने की जा रही है कोशिश

Spread the love

जांजगीर/रायपुर। जांजगीर जिले में घर के बाहर खेलते समय एक 10 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया है। परिजनों को तब इस बात की जानकारी तब लगी, जब किसी ने गड्‌ढे की तरफ रोने की आवाज सुनी। हादसा मालखरौदा थाना क्षेत्र के पिहारिद गांव का है।
पिहारिद गांव का राहुल साहू 10 वर्ष पिता लाला साहू रोज की तरह दोपहर में घर के पीछे अपनी ही बाड़ी में खेल रहा था। दोपहर 2 बजे के बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब किसी ने घर बाड़ी की तरफ बच्चे की रोने की आवाज सुनी। गड्‌ढे के पास जाकर देखने पर पता चला कि आवाज अंदर से आ रही है। बताया जा रहा है कि बोरवेल का गड्‌ढा 80 फीट गहरा है। बच्चा लगभग 50 फीट गहराई में फंसा है। मौके पर आस-पास के लोग भी पहुंच गए हैं। पुलिस की टीम और प्रशासन लगातार उसकी आवाज सुन रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजन परेशान हैं। पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी। पुलिस की टीम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। जेसीबी को भी मौके पुर बुलाया गया है। जिसके बाद बच्चे को ऑक्सीजन पाइपलाइन के जरिए भेजा जा रहा है। साथ ही बच्चे को बोरवेल के गड्ढे से निकालने की कोशिश की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *