The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

रायपुर में ​फिर एक हत्या,नाबालिग के दोस्तों ने चाकू से गोदकर मार डाला

Spread the love

रायपुर। रायपुर में रविवार की देर रात गुढ़ियारी के मुर्रा भट्टी में मामूली विवाद पर दो युवकों ने मिलकर अपने नाबालिग साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी।
मृतक यश ठाकुर (17) है। पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात आरोपित भनपुरी निवासी विक्की दिवाकर (20 वर्ष) और अनिल लहरे (18 वर्ष) दोनों नाश्ता करने गए थे। उसी समय मृतक यश वहां पहुंचा। चाय-नाश्ते के दौरान इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तभी विक्की और अनिल ने चाकू से यश पर हमला कर दिया। उस पर चाकू के कई वार करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले।
आसपास के लोगों ने यश को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की जानकारी मिलते ही गुढ़ियारी पुलिस ने कुछ ही देर के बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor