The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

एजबेस्टन टेस्ट में भारतीय कप्तान बुमराह 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Spread the love

THE popatlalएजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 31 रन जड़ दिए। बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बनाया हालांकि इसमें नो बॉल और एक्सट्रा के रन भी शामिल हैं। इसके साथ कप्तान बुमराह 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
बुमराह ने डेब्यू कप्तान के रूप में 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले बिशन बेदी ने 1976 में बतौर कप्तान 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन बनाए थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor