The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बाइक से घूमने निकले दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत,हाइवा चालक गिरफ्तार

Spread the love

”संजय चौबे”
दुर्ग। जिले के पाटन थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात बाइक से घूमने निकले दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस हाईवा चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी को जब्त कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की करीब 09 अजय कुमार वर्मा 20 वर्ष अपने दोस्त पृथ्वीराज 27 वर्ष के साथ पाटन घूमने घर से बाइक से निकला था। रात 9.15 बजे अरसनारा चौक पास पेट्रोल पंप के सामने के पास हाईवा क्रं CG07AZ7911 से के पीछे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोट आया जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवा दिया गया था।आज रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *