The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नशे में तेज रफ्तार चला रहे थे बाइक,एक्सीडेंट में गाय की मौत

Spread the love


रायपुर।शराब के नशे में चूर एक्टीवा सवार युवकों ने सड़क किराने खड़ी गाय को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया। इस हादसे में गाय की मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक्टीवा सवार युवकों के खिलाफ धारा 279,429 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक M.I.G. कालोनी कचना निवासी अमरजीत सिंह 24 वर्ष ने खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 जुलाई की रात 11.15 बजे प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ पान ठेला में पान खाने रुका था तभी एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 एलटी 0524 में सवार तीन युवक शराब के नशे में तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी एक सफेद कलर की गाय को जोरदार ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिये। हादसे में गाय और तीन युवक बाइक सहित जमीन पर गिर गए। नजदीक जाकर देखने पर कुछ देर बाद गाय की मौत हो गई। एक्टीवा सवार युवकों से नाम पुछने पर उन्होंने अपना नाम रोहित नायक,नीरज विभार, कवि कुमार गांडा पंचशील नगर रायपुर के रहने वाले बताये है तीनो लडके खुब शराब पीये हुए थे। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को देकर मृत गाय को बंजारी धाम भेजवाये है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *