The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

रिश्तेदार की बाइक मांग कर भतीजी को अस्पताल में देखने गए किसान की बाइक पार, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

बिलासपुर । जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में किसान की बाइक शासकीय अस्पताल के बाहर से चोरी हो । मामले की रिपोर्ट तखतपुर थाने में दर्ज कराई गई है।
दरअसल ग्राम टिकरी पारा बेलपान निवासी किसान गणेश यादव 24 वर्ष अपनी भतीजी की डिलीवरी होने की खबर सुनकर रिश्तेदार की बाइक मांग कर तखतपुर शासकीय अस्पताल उसे देखने 7 अगस्त को गया था। जाते समय वह बाइक क्रमांक एचएफ डीलक्स cg10 ए ए1182 अस्पताल के बाहर खड़ी कर दिया था,15 से 20 मिनट के बाद जब वह वापस आया तो, गंतव्य स्थान पर उसकी बाइक नहीं मिली। आसपास तलाश किया लेकिन नहीं मिलने पर इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है । पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor