The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विश्व आदिवासी दिवस: ’आदिवासी कल्याण के फैसले’ पॉकेट बुक का वितरण

Spread the love

रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में ’आदिवासी कल्याण के फैसले’ पॉकेट बुक का वितरण किया गया। इस बुक में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पिछले साढ़े तीन वर्षों में आदिवासियों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में बताया गया है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजधानी रायपुर सहित विभिन्न जिलों से आए आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। श्री हेमंत नेताम, श्री षटकोण प्रताप सिंह, श्री प्रबल बेग, श्री सुधीर मिंज सहित अन्य लोगों ने बताया की इस बुक में वन अधिकार अधिनियम का क्रियान्वयन, शहीद महेन्द्र कर्मा संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, लघु वनोपजों की खरीदी एवं पुरस्कार जैसी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में चलाए जा रहे रोजगार मूलक गतिविधियों के बारे में अच्छी जानकारी दी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor