The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

सरकार नहीं, देश बनाने के लिए करनी पड़ती है कड़ी मेहनत: ,पीएम मोदी

Spread the love


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 अगस्त को गोवा में हो रहे हर घर जल उत्सव को संबोधित किया। इस दौरान, मोदी ने कहा, सरकार बनाने के लिए उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती, लेकिन देश बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। हम सभी ने देश बनाने का रास्ता चुना है, इसलिए देश की वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का लगातार समाधान कर रहे हैं। भारत में अब रामसर साइट्स की संख्या भी बढ़कर 75 हो गई है। इनमें से भी 50 साइट्स पिछले 8 वर्षों में ही जोड़ी गई हैं। उन्होंने कहा, वाटर सिक्योरिटी के लिए भारत चौतरफा प्रयास कर रहा है और इसके हर दिशा में नतीजे भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, पिछले तीन साल में जल जीवन मिशन के तहत सात करोड़ ग्रामीण परिवारों को पाइप के पानी की सुविधा से जोड़ा गया है। आजादी के 7 दशकों में देश के सिर्फ 3 करोड़ ग्रामीण परिवारों के पास ही पाइप से पानी की सुविधा उपलब्ध थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor