The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार हुआ घायल,थाने में मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया। इस हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तथा युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सिरीखेड़ी निवासी श्रीमती सुमित्रा यादव 35 वर्ष तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 19 अगस्त की शाम उसका का बेटा आशीष बाइक से काम पर जा रहा था तभी तेलीबांधा के पास बेरियर चौक से सर्विस रोड की ओर आ रही एक तेज रफ़्तार कार क्रमांक सीजी 10 यू 9300 के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए आशीष को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया। हादसे में आशीष के हाथ पैर और सिर में चोट लगने पर एंबुलेंस से उसे से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor