The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhSports

“राजीव खेल प्रतिभा सम्मान समारोह 29 अगस्त को-जावेद खान

Spread the love

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ जिला बस्तर द्वारा 29 अगस्त को खेल दिवस पर “राजीव खेल प्रतिभा सम्मान” समारोह का आयोजन सिरहासार भवन में 12 बजे से शुरू होगी। जिसमें कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ द्वारा जिले भर के 125 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
उक्त आयोजन की जानकारी देते हुए आयोजनकर्ता कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जावेद खान ने बताया छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन के निर्देश पर यह आयोजन पूरे प्रदेश भर में किया जा रहा है जिसमें प्रदेश भर के 11000 से भी ज्यादा खिलाड़ियों को इस वर्ष कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ सम्मानित कर रही है,इसी तारतम्य में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप खेलकूद को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से यह आयोजन रखा गया है जिसमें नगर के सभी गणमान्य नागरिक सादर आमंत्रित हैं।
”सुभाष रतनपाल की की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *