The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुम्बई, रायपुर, भिलाई, अंबिकापुर और शहडोल के कलाकारों की प्रस्तुति से गुंजेगा कवर्धा शहर

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”
कवर्धा। कला, संगीत एवं साहित्य से जुड़े आयोजनों के लिए कार्य कर रही स्वर संवेदना गु्रप द्वारा पी.जी. कॉलेज के ऑडिटोरियम में 27 अगस्त शाम 7 बजे सुरमयमी संगीत संध्या का आयोजन किया गया है। स्वर संवेदना गु्रप के संयोजक राजीव केशरी ने बताया कि सुरमयमी संगीत संध्या आर्चाय स्व. ठाकुर रामजी देवांगन एवं स्व. मनीष सोनी की स्मृति में मितवा भुल न जाना“ आयोजित होगा। जिसमें मुम्बई, रायपुर, भिलाई, अंबिकापुर, शहडोल एवं कवर्धा के स्थानीय कलाकार गायक एवं वादक कलाकार अपनी गीतों का मनमोहक प्रस्तुति देंगे। केशरी ने जिले के सभी संगीत प्रेमियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अग्राह किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor