The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी में 16 सितंबर से ऐतिहासिक पितर मानस महोत्सव

Spread the love

”संतोष सोनकर रिपोर्ट”

राजिम । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विश्व प्रसिद्ध कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी में 16 से 18 सितंबर 2022 तक पितर पक्ष में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय ऐतिहासिक पितर मानस महोत्सव का आयोजन किया गया है. जिसमें कौशल्या माता जन्मभूमि सेवा संस्थान समिति, नगर पंचायत, मानस संघ, दानदाताओं और समस्त चंदखुरी नगर निवासियों का विशेष योगदान रहता है।
इस त्रिदिवसीय पितर मानस महोत्सव में प्रतिदिन प्रातः 11 बजे तक मानस पाठ, हवन ,पूजन एवं मंगल आरती आंचलिक मानस मंडलियों द्वारा किया जाएगा और 11 बजे दिन से 10 रात्रि तक छत्तीसगढ़ राज्य के सम्माननीय संत महंतों एवं अतिथियों द्वारा आशीर्वचन, ख्याति प्राप्त मानस मंडलियों एवं लोक कलाकारों द्वारा संगीतमय मानस गान एवं व्याख्यान किया जाएगा।
इस महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में पूर्वजों के योगदान को गाँव गाँव और घर घर तक पहुंचाने के लिए आयोजन समिति द्वारा भरसक प्रयास किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी पितर मानस महोत्सव के संयोजक एवं संचालक राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधान पाठक एवं साहित्यकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास, अध्यक्ष – गालव साहू, और राजेन्द्र वर्मा तोषी ने देते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने हेतु जनता जनार्दन से अपील की है.

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor