The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े ,संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर हुई 296

Spread the love


रायपुर । राज्य में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को रायपुर में चार समेत प्रदेश में छह नए मामले सामने आए।इसके साथ ही अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 296 हो गई है। इन दो महीनों में 16 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं 73 लोगों का इलाज अब भी जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव को समीक्षा कर रोकथाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को जो मामले रिपोर्ट हुए उनमें से तीन रायपुर जिले के हैं। वहीं राजनांदगांव और दंतेवाड़ा से एक-एक मामले आए हैं। अब तक सबसे अधिक बीमार रायपुर में ही मिले हैं। जिले के 171 लोग स्वाइन फ्लू संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor