The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पचपेड़ी के जंगल में मिली 36 वर्षीय युवक की लाश, गले में चोट के निशान

Spread the love

”सुरेश यादव की रिपोर्ट”
बिलासपुर । पचपेड़ी क्षेत्र के चिल्हाटी गोडाडीह के जंगल में युवक की रक्तरंजित लाश मिली है। युवक के गले में धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। चरवाहों ने इसकी जानकारी गांव में देकर पुलिस को सूचना दी। इस पर पचपेड़ी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस स्वजन से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
पचपेड़ी क्षेत्र के ग्रामीण रविवार की सुबह मवेशियों को लेकर चिल्हाटी और गोडाडीह के जंगल में चराने के लिए गए थे। ग्राम सुकुलकारी स्थित गोठान के पीछे जंगल में ग्रामीण अपने मवेशियों को चरा रहे थे। इसी दौरान चरवाहों ने युवक की लाश को देखा। शव के आसापास खून के भी निशान थे। चरवाहों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। इसके बाद गोडाडही, चिल्हाटी और सुकुलकारी के ग्रामीण वहां पहुंच गए। वहीं, पचपेड़ी पुलिस की टीम भी गांव में पहुंच गई। ग्रामीणों ने युवक की पहचान चिल्हाटी निवासी शनि केंवट(36) के रूप में की। इसकी सूचना युवक के स्वजन को दी गई। इस पर उसके स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में स्वजन ने बताया कि शनिवार की सुबह घर से निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने स्वजन से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुरानी रंजिश पर हत्या की आशंका
प्राथमिक पूछताछ में युवक की गांव के लोगों से पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस की टीम इसकी तस्दीक कर रही है। वहीं, युवक के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। इधर स्वजन युवक के मोबाइल गायब होने की बात कह रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि किसी ने हत्या के बाद शव को छुपाने के लिए जंगल में फेंक दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor