The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग न्यूज़ :नक्सलियों ने की पूर्व सरपंच की हत्या, तीन महीने पहले पर्चा फेंक, माइंस की दलाली करने का लगाया था आरोप

Spread the love


”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”
कांकेर । दुर्गुकोंदल क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुटगांव के पूर्व सरपंच नोहर सिंह तुलावी को नक्सलियो ने गोली मारकर हत्या कर दी। नोहर सिंह को गोली मारने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए जिसके बाद घायल नोहर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गुकोंदल लाया गया।जहां से बेहतर उपचार के लिए नोहर को हायर सेंटर रेफर किया गया था जहाँ रास्ते में ही चारामा के पास उसकी मौत हो है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नोहर तुलावी मोनेट माइंस में काम कर रहा था तभी तीन नक्सली माइंस के अंदर आ घुसे और नोहर के सीने में बन्दूक टिका कर उसे गोली मार जंगल की ओर निकल गए। घटना स्थल में एफर तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार तीन महीने पहले नक्सलियों ने नोहर के खिलाफ पर्चा भी फेंका था जिसमें पर्चे के माध्यम से नक्सलियो ने नोहर पर मोनेट माइंस का दलाली करने का आरोप लगाया था।
जिसके चलते आज नक्सलियों ने नोहर सिंह को गोली मार कर हत्या कर दी।हालांकि घटना की जानकारी होने के बाद दुर्गुकोदल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।
नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने दिया घटना को अंजाम
जानिए क्या होता है स्माल एक्शन टीम, किसी घटना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए नक्सलियो का स्माल एक्शन टीम मौके पर पहुंचता है और घटना को अंजाम देकर वहां से जितनी जल्दी हो फरार हो जाता है।इस टीम में 3 से चार सदस्य शामिल होते है।ये सदस्य कम उम्र के नौजवान होते है ताकि घटना को अंजाम देने के बाद फुर्ती से भाग सके।इस घटना में भी चार सदस्य घटना स्थल पहुंचे थे जिसमें एक नक्सली गेट के पास खड़ा था,और बाकी के तीन नक्सली माइंस के भीतर घुसकर नोहर की तलाश करने लगे और मिलते ही सीने में बंदूक टिका कर गोली मारी और भाग खड़े हुए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *