Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

दंपति पर टंगिया से किया प्राणघातक हमला,आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास में मामला दर्ज

Spread the love


”संजय चौबे”
रायपुर । राजधानी रायपुर के उरला इलाके घर के पास शराब पीकर गाली-गलोच करने मना करने पर दंपति पर आरोपी ने टंगिया से प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार चांदनी पारा गोमची उरला रायपुर निवासी फिरंता यादव 37 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 18/09/2022 कि रात्रि लगभग 09/30 बजे प्रार्थी का पडोसी कुंवर सिंग विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष शराब के नशे में आकर उसके घर के पास गली में पुरानी बातो को लेकर गाली गलोच कर रहा था वह गाली देने से मना किया तो अपने पास रखे टंगिया से आज तूझे जिंदा नही छोडूगा कहते हुये जान से मारने की नीयत से प्राणघातक हमला कर सिर एवं पीठ पर वार किया। यह देखकर प्रार्थी की पत्नी गायत्री यादव बीच बचाव करने आयी तो उसे भी कुंवर सिंह गाली गलोच कर टंगिया से उसके सिर में वार किया। पति -पत्नी अपनी जान बचाने के लिये मदद के लिये आसपास पडोस लोगो को आवाज दिये जो आकर बीच बचाव किये नही तो कुंवर सिंह निश्चित ही उसका एवं उसकी पत्नी को टंगिया से मारकर हत्या कर देता। घटना को आसपास के लोग देखे एवं बीच बचाव किये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor