The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या , 3 टीआई 8 इंस्पेक्टर सहित 30 लोग की टीम करेगी हत्याकांड की जांच

Spread the love


दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग आईजी बीएन मीणा ने 30 सदस्यीय टीम गठित की। टीम में 3 टीआई 8 इंस्पेक्टर सहित 30 लोग शामिल है। बताया जा रहा है कि दुर्ग पुलिस को इस हत्याकांड के संबंध कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। दुर्ग पुलिस ने एक टीम को ओडिशा रवाना किया गया है। पुलिस जल्द ही इस पूरे हत्याकांड का खुलासे का दावा कर रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक कुम्हारी के पास अकोला गांव में कुल्हाड़ी से मारकर पति -पत्नी और 2 बच्चो सहित कुल एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या हुई है। यह खबर आसपास के क्षेत्र में सनसनी की तरह फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कुम्हारी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना मुरमुंदा के समीप स्थित ग्राम अकोला की है जहां उड़ीसा का मूल निवासी भोलानाथ बाड़ी किराए के मकान में परिवार समेत निवास करता था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *