The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

बरामदे में सो रहे अधिवक्ता की धारदार हथियार से हत्या ,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

यूपी। शनिवार देर रात बरामदे में सो रहे अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से एक अधिवक्ता की हत्या कर दी। जब रविवार सुबह परिजन सोकर उठे तब उन्हें वारदात की जानकारी हुई।
दरगाह थाने के सालारगंज के जमील कालोनी में नानपारा कोतवाली के हसनगंज निवासी 40 वर्षीय अधिवक्ता सेबा इंतिजारुल हक पुत्र इनामुल हक परिवार सहित रह कर शहर में वकालत करते थे। शनिवार रात वह भोजन के बाद बरामदे में चारपाई पर सोने चले गए। रविवार सुबह परिजन जागे तो उन्हें जगाने गए। चारपाई पर उनका रक्त रंजित शव पड़ा देखकर घर में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी होते ही बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और तमाम अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। अधिवक्ता की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *