The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

लापरवाही पूर्वक बाइक चलाने की वजह से मोटरसाइकिल के पीछे बैठे युवक गिरे,एक की मौत दूसरा गंभीर

Spread the love

”संजय चौबे”
बालोद।
जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र में रविवार की रात तेज रफ्तार बाइक से दो युवक गिर गए। हादसे में की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रिफर किया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ धारा 304 ,279 ,337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात शासकीय अस्पताल डौण्डीलोहारा से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया है। 16.10.22 मो0सा0 क्रं. CG-24-S-2138 के चालक आरोपी नीलकंठ विश्वकर्मा पिता छन्नु राम विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी किल्लेकोडा अपने दो दोस्तों को बाइक के पीछे बैठाकर तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक बाइक चला रहा था ,जिसके चलते कृषि उपज मंडी के पास देशी शराब भट्ठी जाने रोड डौण्डीलोहारा के पास बाइक के पीछे बैठे मुकेश कुमार देवदास पिता डोमार सिंह देवदास उम्र 23 वर्ष एवं राकेश कुमार भंडारी पिता संतराम भंडारी उम्र 23 वर्ष ग्राम किल्लेकोडा का मो0सा0 से उछल कर रोड में गिरने से दोनो के सिर में गंभीर चोंट आयी। इस हादसे में मुकेश कुमार देवदास का घटना स्थल पर ही मौत हो गया एवं राकेश कुमार भंडारी गंभीर रूप से घायल होने से ईलाज हेतु हायर सेंटर रिफर किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor