The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को 5 रनों से हराया

Spread the love

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने चौथे मुकाबले में बांग्लादेश को 5 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान सात ओवर के बाद ही बारिश शुरु हो गई थी। बांग्लादेश को 16 ओवरों में 151 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन बांग्लादेश 145 रन ही बना सकी। 11 रनों के स्कोर पर ही रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया था. हालांकि, इसके बाद केएल राहुल ने 32 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली, सूर्यकुमार यादव ने भी 16 गेंदों में 30 रनों की तेज पारी खेली. विराट कोहली ने 44 गेंदों में नाबाद 64 रनों की पारी खेल डाली. संयुक्त प्रयास से भारतीय टीम ने 184 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *