The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कैडेट के जीवन में सफलता के लिए “अनुशासन और एकता” का बहुत महत्व है: सिन्हा

Spread the love

रायपुर। राजधानी के शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय में 27 छत्तीसगढ बटालियन रायपुर के कमान अधिकारी कर्नल अश्विनी सिन्हा के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ले.कर्नल प्रदीप के द्वारा बीते दिन महाविद्यालय एनसीसी इकाई का निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने महाविद्यालय प्रांगण में स्थापित शहीद से.ले. राजीव पाण्डेय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि दी,इस अवसर पर प्राचार्य पी सी चौबे,  एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. रवि बंजारे और 45 एनसीसी कैडेट उपस्थित थे।इस अवसर पर ले.कर्नल प्रदीप के द्वारा कैडेटो को बताया की एनसीसी में व्यक्तित्व निर्माण होता है जो जीवन के सभी क्षेत्रो में नेतृत्व करने की क्षमता को विकसित करता है।आज टीम वर्क से ही सभी कठिन कार्यो को किया जा सकता है।कैडेट के जीवन सफलता में “अनुशासन और एकता” का बहुत महत्व होता है।एनसीसी में कैडेट के मन में रक्षा सेवाओं के प्रति रुझान उत्पन्न किया जाता है साथ ही साथ उन्हें मेहनत और पढ़ाई के बीच संतुलन स्थापित करना सीखाया जाता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor