The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने किया बिजली आफिस का घेराव

Spread the love

रायपुर। कांग्रेस सरकार वादाखिलाफी कर सुरक्षा निधि के नाम पर अवैध वसूली कर रही है। ये सरकार बिजली बिल के नाम पर अवैध वसूली कर रही है। बढ़ते बिजली बिल के विरोध में रायपुर शहर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिजली ऑफिस का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया। इस विरोध प्रदर्शन में अमित साहू, जयंती पटेल, गोविंदा गुप्ता, राहुल रॉय, मीनल चौबे, मृत्युंजय दुबे, संजय सिंह, प्रवीण एवं अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिजली ऑफिस घेराव व विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे, लेकिन विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं के जोश के सामने सभी इंतजाम धरे के धरे रह गए। उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़कर बिजली ऑफिस का घेराव कर दिया। प्रदर्शन के दौरान बृजमोहन अग्रवाल व भाजयुमो के पदाधिकारियों, कायकर्ताओ ने बिजली बिल के विषयों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि अगर बिजली बिल की दरों में रियायत नहीं दी गई,बिजली बिल हाफ नहीं किया गया तो आने वाले समय में इससे भी उग्र प्रदर्शन युवा मोर्चा करेगा।
इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने नेतृत्व करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व बिजली ऑफिस के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस बीच सभी को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, सुरक्षा निधि एक बार लिया जाता है और यहां दोबारा मांगा जा रहा है। आज रायपुर शहर की स्ट्रीट लाइट बन्द है, बिजली ठीक से आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *