The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

5 दिसम्बर से गायब युवती का शव इंदौरी के खेत मे मिला, दुष्कर्म की शंका, पुलिस जांच के जुटी

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के इंदौरी गांव में एक युवती की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृत युवती की उम्र लगभग 19 साल आंकी जा रही है, जो पिछले पांच दिसम्बर से गायब थी। परिजनों ने युवती की शिनाख्त रानू साहू के नाम से की है। जानकारी के अनुसार पिपरिया थाना क्षेत्र के इंदौरी गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने खेत में एक शव को देखा। खेत में शव होने की सूचना पर ग्रामीण बड़ी संख्या में घटना स्थल पहुंचे और खोजखबर लेने लगे। युवती के शरीर के हिस्सों में चोट के निशान है। वहीं शव से युवती का एक हाथ गायब था। वही दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की शंका है। शव की जानकारी मिलने पर युवती के परिजन भी पहुंचे। उन्होंने शव देखकर 19 वर्षीय रानू साहू के नाम से उसकी पहचान की। वह पांच दिसम्बर से लापता थी। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन परिजन युवती की हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। पुलिस परिजनों के बयान और शिकायत पर हत्या के शक में जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor