The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुर्गा बाजार देखने पहुँचे आर्मी जवान की नक्सलियों ने गोली मारकर की हत्या

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। आमाबेड़ा थानाक्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम उसेली में शनिवार को नक्सलियों द्वारा छुट्टी पर अपने गांव आये जवान की गोली मारकर हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार आर्मी जवान मोती राम आंचला एक सप्ताह के लिए अपने गृहग्राम बड़ेतेवड़ा आया था जहाँ से मेला देखने के नाम से घर से निकला था और उसेली के मुर्गा बाजार में नक्सलियों द्वारा उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। शाम करीब साढ़े पांच बजे सादे वेश में पहुचे दो से तीन माओवादियों ने बारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद मुर्गा बाजार में सन्नाटा पसर गया।

असम से एक सप्ताह की छुट्टी पर घर लौटा था जवान

ग्राम बड़े तेवड़ा का रहने वाला आर्मी जवान मोतीराम अंचला उम्र 29 वर्ष असम में तैनात था जोकि छुट्टियों में घर आया था। शनिवार को वह मुर्गा बाजार उसेली गया था। जहां दो से तीन नक्सलियों ने आर्मी जवान को मुर्गा बाजार में गोली मारकर दी। अमाबेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में आर्मी जवान का लाया गया शव। मौके पर पहुंची पुलिस। आर्मी जवान कुछ दिन पहले छुट्टी में आया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor