The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पर्यावरण का संरक्षण करना सभी का दायित्व : मंत्री कवासी लखमा

Spread the love

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जगदलपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने यहां जामुन के पौधे का रोपण किया।उद्योग मंत्री लखमा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सभी का दायित्व है, क्योंकि यह हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इसके साथ ही उसकी देखरेख भी करना जरूरी है, जिससे वह पौधा नष्ट न हो। उन्होंने विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की देखरेख के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों से आग्रह करते हुए कहा कि वे शाला प्रारंभ होने अथवा बंद होने के पूर्व पौधों की देखभाल का कार्य नियमित तौर पर करें।इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू ने भी विद्यालय परिसर में पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर विजय दयाराम के., वन मंडलाधिकारी डीपी साहू सहित जनप्रतिनिधिगण विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor