The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारीगण रायपुर पहुंचे, विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Spread the love

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय, निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल और भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारीगण आज प्रातः रायपुर पहुंचे। वे राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर स्वागत किया। भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री हृदेश कुमार, उप निर्वाचन आयुक्त श्री अजय भादू, महानिदेशक श्री बी नारायणन, निदेशक श्री यशवेंद्र सिंह, श्री संतोष अजमेरा, निदेशक (आई टी) श्री अशोक कुमार, संयुक्त निदेशक श्री अनुज चांडक भी आज रायपुर पहुंचे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor