The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

शिवनगर निर्धन आवास से में रह रहे 6 लोगों से 39 लीटर महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। थानांतर्गत शिव नगर के निर्धन आवास में बसे लोगों के कब्जे से कुल 39 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निर्धन आवास शिवनगर में कुछ लोग महुआ शराब विक्रय कर रहे हैं की सूचना पर कांकेर पुलिस की टीम द्वाराप दबिश दिया गया इसी दौरान मीना मण्डावी पति सुकलाल मण्डावी उम्र-35 वर्ष निवासी- इंदिरा आवास शिवनगर कांकेर के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब, जनक नाग बाई पति रोहित नाग उम्र – 31 वर्ष इन्दिरा आवास शिवनगर कांकेर के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब, राहुल सिंग पिता सुरज सिंग उम्र- 32 वर्ष निवासी इंदिरा आवास शिवनगर के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब, सौसरिन सेठिया पति बलीराम सेठिया उम्र- 55 वर्ष -इंदिरा आवास शिवनगर के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब, उर्मिला बघेल पति अनिल बघेल – इंदिरा आवास शिवनगर के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब एवं एक नाबालिक बालक के कब्जे से 3 लीटर में हुआ शराब कल 39 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक पृथक आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *