The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

चौबीस घंटे सातों दिन जनता की सेवा में समर्पित रहूंगा- बृजमोहन

Spread the love

रायपुर। लगातार आठवीं बार विधानसभा चुनाव जीतकर सदन पहुंचे वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि लोकतंत्र के मंदिर छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज मैंने जनसेवक विधायक के रूप में निरंतर आठवीं बार शपथ ली है। जनता जनार्दन और ईश्वर के आशीर्वाद से अविभाजित मध्य प्रदेश पश्चात अपने छत्तीसगढ़ राज्य की सेवा का सुअवसर मुझे प्राप्त हुआ है। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि विगत 35 वर्षों की तरह 24 घंटे सातों दिन आपकी सेवा में तत्पर रहूंगा। अपने रायपुर शहर सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करूंगा। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की आम जनता, भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता साथी सहित समस्त समर्थकों से उनका प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद बना रहे ऐसी अपेक्षा की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor