The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शंकर वार्ड नंबर 08 में पहली बार गणतंत्र दिवस पर पांच महिलाएं फहराएंगी तिरंगा, महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने अच्छी पहल

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। प्रतिवर्ष शंकर नगर वार्ड नं 08 जेवडन मार्ग में राष्ट्रीय पर्व पर झंडा रोहण किया जाता रहा है।शंकर नगर वार्ड क्रमांक 08 जेवडन मार्ग नए सोसायटी भवन के पास राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर झंडा रोहण किया जाएगा। वार्ड के ने बताया कि इस गणतंत्र दिवस महिलाओं के लिए विशेष होने वाला है क्योंकि वार्ड क्रमांक 08 की 5 महिलाओं द्वारा झंडा रोहण किया जाएगा। महिलाओं को सम्मान दिलाने पहली बार होगा ऐसा जब एक साथ पांच महिलाओं को मिलेगा सम्मान क्योंकि इस गणतंत्र दिवस पर एक साथ पांच महिलाएं झंडा फहराएंगी तिरंगा। प्रतिवर्ष वार्ड में गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर वार्ड के सरकारी नोकरी में अपनी सेवा पूरी कर चुके है उनके द्वारा झंडा रोहण किया जाता रहा है। लेकिन इस बार वार्ड की महिलाओं द्वारा झंडा रोहण किया जाएगा। सुबह 8.15 बजे नए सोसायटी भवन के पास झंडा रोहण का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे बडी संख्या वार्डवासी समल्लित होंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor