The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISCStateWorship

अग्रसेन जयंती: विविध कार्यक्रमों का आयोजन

Spread the love

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती के मुख्य कार्यक्रम का आज चतुर्थ दिवस अग्रसेन धाम में आयोजित हुआ। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें बुजुर्गों की चौपाल, मेगा स्वास्थ्य शिविर, नन्हे सितारे, जयंती रील मेकर और युवा मंडल का अग्रसेन कार्निवल विशेष आकर्षण रहे। समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। “Go Raipur Go” प्रतियोगिता का आयोजन मैक कॉलेज, समता कॉलोनी में किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कारों को सजाया और दिए गए संकेतों के अनुसार विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर फोटो खिंचवाए। आयोजकों ने इस खेल को सफल और रोचक बताया। समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और बॉलीवुड सिंगर मधुर शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे, जो इस आयोजन को और भी यादगार बनाएगा। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, प्रचार-प्रसार प्रभारी योगेश अग्रवाल और प्रमोद जैन ने बताया कि आज के दिन कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor